
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर भद्रा का साया! जानें आज या कल, किस दिन स्नान करना होगा शुभ
AajTak
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार भद्रा का साया रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में भद्रा को अशुभ योगों में से एक माना जाता है क्योंकि इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर भद्रा लगने से स्नान और दान होगा या नहीं.
Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का अत्यंत पवित्र और शुभ महत्व माना गया है. खासतौर पर कार्तिक पूर्णिमा को सबसे मंगलकारी दिन कहा गया है, क्योंकि इस दिन गंगा स्नान का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. संयोग से इस दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है. इस वर्ष यह तिथि 5 नवंबर, बुधवार को पड़ रही है.
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही दुर्लभ मानी जा रही है क्योंकि इस बार इस दिन भद्रा का साया रहने वाला है. माना जाता है कि भद्रा में कोई भी मांगलिक कार्य करने पर रोक होती है. तो चलिए जानते हैं कि क्या इस भद्रा का प्रभाव कार्तिक पूर्णिमा पर रहने वाला है या नहीं.
कार्तिक पूर्णिमा पर भद्रा का साया (Kartik Purnima 2025 Bhadra Kaal)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. वहीं, इस दिन भद्रा सुबह 6 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगी. हालांकि, भद्रा पृथ्वी लोक पर ना लगकर स्वर्गलोक में लगेगी, जिसके कारण किसी भी मांगलिक कार्य पर भी रोक नहीं लगेगी.
स्नान-दान का मुहूर्त- पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का कार्य ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है. जिसका समय सुबह 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर सुबह 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2025 Pujan Shubh Muhurat)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










