
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी बना देंगी मालामाल
AajTak
Kartik Purnima 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास होता है. इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु और भगवान शिव से जो कुछ भी मांगो, वह हर इच्छा पूरी होती है. तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से खास उपाय करने चाहिए.
Kartik Purnima 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, कार्तिक का महीना बहुत ही खास होता है, उसी तरह कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है. यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वीलोक पर आकर गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. इसलिए, इस तिथि को देवों की दिवाली यानी देव दीपावली भी कहा जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान और दीपदान करने से समस्त पापों का नाश होता है. मान्यतानुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था और भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था. इस बार कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. वहीं, इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में.
1. घी के दीए प्रज्ज्वलित करें
कार्तिक पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार और पूजा घर में एक घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप गंगा घाट पर हैं तो 11 या 21 दीए जलाएं. यह दीपदान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों को प्रसन्न करता है और घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है.
2. तुलसी माता की पूजा
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर उस पर घी का दीपक जलाएं. तुलसी माता को लाल या पीले फूल चढ़ाएं और 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें. इससे घर की नकारात्मकता समाप्त होती है और सुख-शांति आती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










