
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा कल, सुबह इतने बजे तक रहेगा स्नान-दान का मुहूर्त, नोट कर लें टाइमिंग
AajTak
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. यह दिन पवित्र गंगा स्नान और धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप धूल जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा इस बार 5 नवंबर को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, माता तुलसी और भगवान शिव की उपासना करना सबसे शुभ माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
इस दिन श्रद्धालु गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान की आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस तिथि पर किया गया दान-पुण्य कई गुना फल देता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था. तो चलिए जानते हैं कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर कितने से कितने बजे तक स्नान दान का मुहूर्त रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त (Kartik Purnima 2025 Snan Daan Muhurat)
कार्तिक पूर्णिमा पर कल सुबह स्नान दान का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. यानी कुल मिलाकर 52 मिनट मिलेंगे. इसी मुहूर्त में सुबह स्नान दान करना शुभ माना जा रहा है. इसके बाद भद्रा लग जाएगी.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 तिथि (Kartik Purnima 2025 Tithi)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










