
Kartik Purnima 2025: इस खास योग में मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
AajTak
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करने से धन-संपदा और समृद्धि की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, पूर्णिमा के दिन स्नान-दान भी महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं, कार्तिक पूर्णिमा इस बार कई शुभ योगों में मनाई जाएगी. तो चलिए जानते हैं उन शुभ योगों के बारे में.
Kartik Purnima 2025: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस वर्ष यह पावन पर्व 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और भगवान विष्णु-भगवान शिव की उपासना अत्यंत शुभ मानी जाती है. इस तिथि पर किया गया दान-पुण्य और धार्मिक कर्म अक्षय फल प्रदान करते हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस शुभ योग में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 शुभ योग (Kartik Purnima 2025 Shubh Yog)
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार की कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 6 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 नवंबर की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, अमृत सिद्धि योग का समय भी यही रहेगा. इसके अलावा, रवि योग का संयोग भी रहने वाला है. इन सभी योगों में कार्तिक पूर्णिमा का पूजन किया जाएगा.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त (Kartik Purnima 2025 Snan Daan Muhurat)
हर पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर सुबह 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा 2025 पूजन विधि (Kartik Purnima 2025 Pujan Vidhi)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










