
Kartik Purnima 2022: 'चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार', इन मैसेज से दें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
AajTak
Happy Kartik Purnima Wishes: देश भर में आज, 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पू्र्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Kartik Purnima Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन गंगा स्नान के साथ दान और दीपदान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. देश भर में आज यानी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं.
> इस कार्तिक पूर्णिमा आपके घर सुख और समृद्धि आए, आपके सभी दुख, कष्ट और रोग दूर हो जाएं। Happy Kartik Purnima 2022!
> आपका दामन कभी ना हो खाली शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा निराली कार्तिक पूर्णिमा 2022 की शुभकामनाएं!!
> हर रात का चांद खुशी बनकर आए, दिन का उजाला शान बनकर आए, कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी, कार्तिक पूर्णिमा ऐसी सौगात लाए!! Happy Kartik Purnima 2022

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










