
Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कॉलेज प्रशासन ने की छुट्टी, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट
AajTak
Hijab Row: कर्नाटक में स्कूली छात्राओं का हिजाब पहनने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. उडुपी में एक कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर उन्हें स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया गया. विवाद के बीच कॉलेज में 5 फरवरी की छुट्टी घोषित कर दी गई.
Hijab Row: कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. उडुपी ज़िले के कई अन्य कॉलेजों तक हिजाब विवाद का असर दिखाई दे रहा है. जिसके चलते आरएन शेट्टी कॉलेज ने शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज के कुछ छात्रों ने भगवा स्कार्फ पहनकर अपना विरोध दर्ज किया और कक्षा में बैठने की कोशिश की. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने अवकाश घोषित कर छात्रों को घर भेज दिया है. By letting students’ hijab come in the way of their education, we are robbing the future of the daughters of India. Ma Saraswati gives knowledge to all. She doesn’t differentiate. #SaraswatiPuja

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










