
Karnataka Hijab Controversy: मैंगलोर यूनिवर्सिटी में हिजाब पहनकर आईं स्टूडेंट्स, क्लास में एंट्री करने से रोका
AajTak
Karnataka Hijab Row: कर्नाटक की मैंगलोर यूनिवर्सिटी में शनिवार को कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर आ गई. उन स्टूडेंट्स को क्लास में एंट्री नहीं करने दी गई. इतना ही नहीं, उन्हें लाइब्रेरी में भी प्रवेश नहीं दिया गया.
Karnataka Hijab Row: कर्नाटक की मैंगलोर यूनिवर्सिटी में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लिहाजा आज 12 स्टूडेंट हिजाब पहनकर कैंपस में दाखिल हुईं. इन छात्राओं को क्लास में एंट्री करने से रोक दिया गया. मामला बढ़ने पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपनी बात पर अड़ी रहीं.
शनिवार को मैंगलोर यूनिवर्सिटी कॉलेज में 12 छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं. जब इस बात की जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनसूया राय को हुई तो उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह हिजाब हटाकर क्लास रूम में प्रवेश कर सकती हैं. लेकिन छात्राओं का कहना था कि वह हिजाब नहीं हटाएंगी.
लिहाजा छात्राओं को क्लासरूम में प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद जब वह लाइब्रेरी में पहुंची तो वहां भी उन्हें एंट्री करने से रोक दिया गया. जब छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गय़ा तो वह अपने घर लौट गईं.
कुलपति डॉ. सुब्रमण्य यदापदिथया ने कहा कि कॉलेज विकास समिति की बैठक में तय हुआ था कि छात्राओ को हिजाब नहीं पहनने दिया जाएगा. हालांकि वह कॉलेज परिसर में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन जब वह क्लास रूम या फिर लाइब्रेरी में जाएंगी तो उन्हें हिजाब हटाना होगा.
बता दें कि दो दिन पहले भी यहां ऐसे ही हालत पैदा हो गए थे. यहां कई छात्रों ने यह कहते हुए गुरुवार को प्रदर्शन किया था कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 44 मुस्लिम छात्राएं यूनिवर्सिटी में हिजाब पहनकर क्लास अटेंड कर रही हैं.
बवाल बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने आदेश जारी किया था. इसके मुताबिक छात्राओं को क्लास अटेंड करने के लिए हिजाब उतारना होगा. छात्राएं चाहें तो महिला रेस्टरूम में हिजाब उतार सकती हैं. विश्वविद्यालय ने नोटिस में कहा था कि क्लासरूम में यूनिफॉर्म के अलावा कुछ भी नहीं पहना जा सकता. अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







