
Karnataka contractor suicide case: कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की कर्नाटक CM को चेतावनी, 15 दिनों में लें एक्शन, वर्ना बंद करेंगे काम
AajTak
Karnataka contractor suicide: कर्नाटक के बेलगावी जिले के ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली थी. पाटिल ने आरोप लगाया था कि राज्य मंत्री ईश्वरप्पा ने फंड क्लियर करने के बदले 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी.
कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष डी केम्पन्ना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अल्टीमेटम दिया है. डी केम्पन्ना ने कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार इस मामले पर उन्हें चर्चा करने के लिए नहीं बुलाती है तो वह अपना काम बंद कर देंगे.
ठेकेदार संघ प्रमुख ने कहा, इस मामले में अगर सीएम बसवराज बोम्मई कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो वह भ्रष्टाचार प्रकरण में शामिल सभी मंत्रियों और विधायकों के नाम का खुलासा कर देंगे. डी केम्पन्ना ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक का स्वास्थ्य विभाग सबसे ज्यादा भ्रष्ट है. उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पंचायत राज, बीबीएमपी समेत अन्य विभाग को भी भ्रष्टाचार खोखला करने में लगा हुआ है.
25 मई को होगी बड़ी रैली
उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे देश का ध्यान जाए इसलिए वह 25 मई को बेंगलुरु में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रहे हैं. इस रैली में कर्नाटक के तमाम ठेकेदार शामिल होंगे.
क्या है मामला?
दरसअल, कर्नाटक में एक सिविल कांट्रेक्टर संतोष पाटिल ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी. संतोष का शव उडुपी की एक लॉज से मिला था. संतोष पाटिल ने 30 मार्च को आरोप लगाया था कि उसने आरडीपीआर विभाग में एक काम किया था और चाहते थे कि इसका भुगतान हो, लेकिन मंत्री ईश्वरप्पा ने चार करोड़ रुपये के काम में 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी. भाई प्रकाश पाटिल ने अपनी शिकायत में कहा था कि संतोष को गांव हिंडालागा में सड़क, नालियां और फुटपाथ बनाने का ठेका मिला था. पाटिल के अनुसार, मंत्री ने उन्हें हरी झंडी दी थी और बजट की चिंता किए बगैर काम शुरू करने को कहा था. संतोष ने अपनी राशि इस प्रोजेक्ट पर लगाई थी लेकिन बिल का भुगतान नहीं हुआ था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










