
Karnataka: मोबाइल इस्तेमाल करने पर छात्र को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, वीडियो वायरल होते ही टीचर गिरफ्तार
AajTak
चित्रदुर्ग की नायकनाहट्टी वेद पाठशाला में टीचर वीरेश हिरेमठ ने छात्र को मोबाइल इस्तेमाल करने पर बेरहमी से पीटा. घटना आठ महीने पहले हुई थी, लेकिन अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. छात्र ने उत्पीड़न सहन न कर स्कूल पहले ही छोड़ दिया था.
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के नायकनाहट्टी स्थित श्रीगुरु थिप्पेरुद्रस्वामी वेद पाठशाला से छात्र उत्पीड़न का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वायरल हुए वीडियो में टीचर वीरेश हिरेमठ को छात्र को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. घटना की वजह थी कि छात्र ने किसी और का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर अपनी दादी को कॉल किया था.
वीडियो में छात्र बार-बार टीचर से दया की भीख मांगता नजर आता है, लेकिन टीचर उसकी नहीं सुनते और लगातार उसे पीटते रहते हैं. घटना आठ महीने पहले हुई थी, लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सार्वजनिक हुआ. छात्र ने उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण तुरंत ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) लेकर स्कूल छोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें: चित्रदुर्ग में मिला 20 साल की कॉलेज छात्रा का अधजला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया और शिक्षा जगत में भी यह घटना चर्चा का विषय बनी. नायकनाहट्टी पुलिस ने वीरेश हिरेमठ को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि वह आरोपी शिक्षक के खिलाफ टीचर द्वारा शारीरिक उत्पीड़न की धाराओं में कार्रवाई कर रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











