
Karnataka: बीजेपी नेता को नहीं मिला लोकसभा टिकट, समर्थकों ने की आत्महत्या की कोशिश
AajTak
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीवी नाइक को रायचूर लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने की उम्मीद थी. हालांकि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजा अमरेश्वर नाइक को एक बार फिर से मैदान में उतारने का फैसला किया. इसके बाद बीवी नाइक के समर्थकों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. वहीं दो समर्थकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की.
लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बज चुकी है. सभी नेता और उनके समर्थक कमर कसकर मैदान में डटे हुए हैं. इस बीच कर्नाटक भाजपा नेता बीवी नाइक को पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इंकार कर दिया गया. इस बात से नाराज उनके समर्थकों ने आत्महत्या का प्रयास किया.
नाइक के समर्थकों की पहचान शिवकुमार और शिवमूर्ति के रूप में हुई है. दोनों ने सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उनके साथ प्रदर्शन कर रहे एक अन्य समर्थकों ने उनसे पेट्रोल की कैन छीन ली. बीवी नाइक को टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में उनके समर्थकों ने टायर जलाकर सड़कें भी अवरुद्ध कर दीं.
यह भी पढ़ें- लोकसभा टिकट बंटवारे पर कर्नाटक कांग्रेस में बगावत, विधायक बोले- 'नहीं कर सकते एक परिवार की गुलामी'
पहले भाजपा फिर कांग्रेस उम्मीदवार से हारे चुनाव
साल 2019 के संसदीय चुनावों में नाइक भाजपा उम्मीदवार राजा अमरेश्वर नाइक से लाख 17 हजार 716 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे. उस वक्त बीवी नाइक कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में थे. इसके बाद कांग्रेस का दामन छोड़कर बीवी नाइक भाजपा में शामिल हो गए. साल 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव में उन्होंने मानवी से चुनाव लड़ा. हालांकि, इस बार वह कांग्रेस उम्मीदवार हम्पय्या नाइक से 7,719 वोटों के अंतर से हार गए.
इस बार नाइक को रायचूर से टिकट मिलने की थी उम्मीद

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








