
Karnataka: कांग्रेस नेता को गालियां देते पूर्व CM कुमारस्वामी कैमरे में कैद, VIDEO वायरल, माफी मांगी
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस और राज्य के जनता दल सेक्युलर के बीच पुरानी रस्साकशी अब भी जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर को गालियां देते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) के बीच अदावत कम होती नहीं दिख रही है. अब JDS नेता और राज्य के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें कुमारस्वामी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व विधानसभा स्पीकर को गालियां देते नजर आ रहे हैं. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद कुमारस्वामी ने माफी भी मांग ली.
कुमास्वामी वीडियो में कांग्रेस के जिस नेता को गालियां देते नजर आ रहे हैं, उनका नाम केआर रमेश कुमार है. वे राज्य में विधानसभा के 16वें स्पीकर रह चुके हैं. कुमारस्वामी के वीडियो को कर्नाटक कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है. पार्टी ने लिखा है, ' कुमारस्वामी को श्रीनिवासपुर विधानसभा क्षेत्र में कार में सवार होते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वे पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार को गालियां दे रहे हैं.'
बता दें कि कुमार इस विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं. कांग्रेस ने कुमारस्वामी का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि राजनीति का आधार नफरत नहीं होना चाहिए, हम जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं या जैसा व्यवहार करते हैं, वह हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है.
कुमारस्वामी को टैग करते हुए कर्नाटक कांग्रेस ने लिखा, ' आपने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, वो आपकी महिमा नहीं करेंगे और न ही ये राजनीति की गरिमा को बचाएंगे. बुजुर्गों ने हमें बताया है कि राजनीति परस्पर सम्मान के साथ की जा सकती है.
कांग्रेस ने शेयर किया VIDEO
मामला बढ़ता देख कुमारस्वामी ने भी तुरंत रिस्पांस दिया और कहा, 'पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार के लिए मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे मुझे भी दुख पहुंचा है. इन शब्दों का इस्तेमाल न तो मेरा ट्रेडमार्क है और न ही यह मेरा व्यक्तित्व है. अगर इससे रमेश कुमार या किसी और को चोट पहुंची है तो मुझे खेद है.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







