
kanya Sankranti 2022: कब है कन्या संक्रांति? जानें डेट, पूजन विधि और महत्व
AajTak
kanya Sankranti 2022: कन्या संक्रांति पर कई प्रकार के दान- पुण्य किए जाते हैं और इनमे से सबसे खास है पितरों को किए जाने वाला अनुष्ठान. इस दिन लोग खास तौर पर अपने पितरों के लिए श्राद्ध पूजा और तपस्या अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं. इस बार कन्या संक्रांति 17 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देवता सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.
kanya Sankranti 2022: भारत में संक्रांति को बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक पंचांग के अनुसार हर महीने संक्रांति आती है. एक साल में सभी बारह संक्रांति दान-पुण्य कार्यों के लिए अत्यधिक शुभ मानी जाती है और इस दिन लोग पूरे मन से दान भी करते हैं. संक्रांति से पहले या बाद में केवल एक निश्चित समय की अवधि के दौरान ही संक्रांति से संबंधित कार्यों के लिए शुभ माना जाता है. ऐसी ही एक संक्रांति है कन्या संक्रांति. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस साल यह कन्या संक्रांति 17 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी.
कन्या संक्रांति का महत्व (kanya Sankranti 2022 importance)
हर संक्रांति का अपना अलग महत्व माना जाता है. इसी प्रकार कन्या संक्रांति का भी विशेष महत्व है. कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा जी भी की उपासना की जाती है. कन्या संक्रांति पश्चिमी बंगाल और उड़ीसा में विशेष रूप से मनाई जाती है. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 सितंबर, शनिवार को सूर्य देवता सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और यहां एक महीने तक वे विराजमान रहेंगे.
कन्या संक्रांति का मुहूर्त (kanya Sankranti 2022 muhurat)
कन्या संक्रांति पुण्य काल का समय सुबह 7 बजकर 36 मिनट से दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. महा पुण्यकाल का मुहूर्त 17 सितंबर, सुबह 7 बजकर 36 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
क्या करें और क्या न करें (kanya Sankranti do's and dont's)

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










