
Kanpur Case Update: कानपुर हिंसा में 24 घंटे में 12 आरोपी सलाखों के पीछे, देखें कहां तक पहुंची कार्रवाई
AajTak
कानपुर हिंसा मे आरोपियों के पोस्टर लगाने की योजना कामयाब होती दिख रही है, आम लोग आरोपियों के बारे में इनपुट दे रहे हैं और पुलिस धड़ाधड़ गिरफ्तारी भी कर रही है. पुलिस एक्शन का खौफ भी गहरा रहा है. अब आरोपी खुद आगे बढ़कर सरेंडर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर सरेंडर नहीं किया तो घर-जायदाद पर बुलडोजर चलना तय है. पुलिस को शक है कि पोस्टर में चेहरे हैं जिन्होंने 3 जून को कानपुर में हिंसा का डर्टी गेम प्लान किया और उसे अंजाम तक पहुंचाया. यूपी पुलिस अब किसी सूरत में इन्हें बख्शने को तैयार नहीं है. यूपी पुलिस ने बड़ी उम्मीदों से ये पोस्टर लगवाए, उम्मीद ये कि हिंसा का सामना करने वाले कानपुर के लोग इनकी शिनाख्त करेंगे, इनके सुराग देंगे. लापता हो चुके इन आरोपियों को दबोचने में मदद करेंगे. 24 घंटे में 12 आरोपियों को दबोचा जा चुका है और अब तक 50 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. देखें ये एपिसोड.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










