
Kanpur: शाखा में गई बॉल तो मैदान में भिड़े RSS कार्यकर्ता और स्टूडेंट, जमकर चली लाठी
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पूरा विवाद क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ था. आरएसएस कार्यकर्ता क्रिकेट खेलने से मना कर रहे थे.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में बॉल जाने पर क्रिकेट ग्राउंड में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 6 लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बालाजी पार्क में आरएसएस कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच मारपीट हुई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली. मारपीट के दौरान 6 छात्रों को चोटें आई हैं. वहीं, घटना के बाद एक पक्ष की शिकायत पर नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस ने सबूत के तौर पर वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें आरएसएस के कार्यकर्ता अपनी शाखा लगाना चाहते थे, वहीं छात्र क्रिकेट खेलना चाहते थे. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम नौबस्ता थाना क्षेत्र के बालाजी पार्क में आरएसएस की शाखा चल रही थी और उसी पार्क में कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे.
क्रिकेट खेलते समय एक छात्र ने लंबा शॉट मारा जिससे गेंद शाखा. फिर जब शाखा से गेंद मांगी गई तो उन लोगों ने गेंद देने से मना कर दिया. कहा गया कि यहां क्रिकेट खेलने से शाखा का अभ्यास प्रभावित हो रहा है, वह कहीं और जाकर क्रिकेट खेले. छात्रों को यह बात पसंद नहीं आई और वे बहस करने लगे.
इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता लाठी लेकर आए, जबकि छात्र भी डंडा और विकेट लेकर आए. दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुआ. इस मारपीट में छात्र समूह के 6 लोग घायल हो गए. 3 छात्रों के सिर फट गए, उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इन्हीं छात्रों ने नौबस्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
क्रिकेट खेल रहे युवाओं को हाथों में लाठी लिए दौड़ा दौड़ा कर पीटने वालों के कपड़े देख कर पहचानना बेहद आसान है ये कौन लोग है। वीडियो के होते हुए भी संघियो पर खामोश क्यों है बुलडोजर वाला प्रशासन? दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई। pic.twitter.com/Pwsyy7lTAl

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







