
Kanpur: पुलिस कमिश्नर बंगले के पास गला काटकर गाय की हत्या, आरोपी पर लगेगा NSA
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में गाय की गला काटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है. वारदात को पुलिस कमिश्नर के बंगले के पास अंजाम दिया गया था. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. श्याम नारायण यादव की गाय शुक्रवार शाम से लापता थी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर बंगले के पास गाय की गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे. गाय की हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया. बताया जा रहा है कि काले रंग की गाय श्याम नारायण यादव की थी.
वह शुक्रवार शाम से लापता थी. शनिवार की सुबह पुरानी मिल के कंपाउंड में गाय का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसका गला काटा गया था. इसके अलावा उसके शव को कुत्ते नोच भी रहे थे. गाय के मालिक श्याम नारायण यादव का कहना है कि कल शाम से उनकी गाय लापता हो गई थी.
यह भी पढ़ें- चमचमाती 2.5 करोड़ की डायमंड रोलेक्स वॉच, 7 करोड़ कैश और ज्वैलरी, तंबाकू कारोबारी के घर छापे में मिली दौलत देख फटी रह गई आंखें
घटना की जानकारी मिलने के बाद लगी भीड़
आज सुबह मेरे बेटे को लोगों ने बताया कि तुम्हारी गाय पुलिस कमिश्नर बंगले के पास मरी पड़ी है. इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.
आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- कमिश्नर

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








