
Kanpur: देवी मानकर 24 साल पहले जिस बेटी को लिया था गोद, उसने ही कर दी मां-बाप की हत्या
AajTak
कानपुर में पति-पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 24 साल पहले जिस बेटी को देवी मानकर दोनों ने गोद लिया था, उसी ने प्रापर्टी के चक्कर में प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दोनों की हत्या उनकी उस बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की, जिसे 24 साल पहले गोद लिया गया था. हत्या के पीछे प्रॉपर्टी पाने की चाहत वजह बताई जा रही है, जिसमें से कुछ हिस्सा दोनों अपनी बहू को देने वाले थे. इससे बेटी नाराज थी और उसने हत्या कर दी.
दरअसल, कानपुर की बर्रा पुलिस ने मां-बाप की हत्या के जुर्म में बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा को हिरासत में लिया है. मृतक मुन्नालाल की कोई बेटी नहीं थी, इसलिए उन्होंने कोमल को 24 साल पहले अपने रिश्तेदार छोटेलाल से गोद लिया था. सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच मृतक मुन्नालाल के बेटे अनूप और उसकी पत्नी सोनिका का विवाद हो गया.
सोनिका ने दहेज़ का केस कर दिया. सोनिका के घरवालों ने 50 लाख की मांग कर दी, जबकि मुन्नालाल एक लिमिट तक ही कैश देकर समझौता करने वाले थे. मुन्नालाल के पास अपना मकान था और कुछ बैंक बैलेंस था. कोमल यह सारी प्रॉपर्टी और पैसा खुद चाहती थी, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर जीवन आराम से गुजार सके.
कोमल ने अपने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर अपने मां-बाप की हत्या का प्लान बनाया. दोनों का प्लान था कि हत्या का आरोप अनूप के ससुरालवालों के ऊपर लगाा जाएगा. कोमल ने सोमवार शाम को मां-बाप और भाई को जूस में नशीली दवा मिलाकर पिलाया. कोमल रोज अपनी मम्मी के साथ सोती थी, जबकि अनूप अलग कमरे में सोता था.
पुलिस का दावा है कि कोमल ने अपने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर पहले अपनी मां और फिर बाप की हत्या की. अनूप का कहना है, 'कोमल ने जब मुझको जूस दिया तो उसका स्वाद ही कुछ ऐसा लग रहा था, जैसे उसमें कुछ मिलाया गया हो, इसके बाद मैं सो गया, फिर कोमल ने ही आकर मुझे जगाया और कहा कि भैया चलो मम्मी-पापा की हत्या हो गई है.'
कानपुर पुलिस ने जब हत्याकांड की जांच शुरू की तो सामने आया कि घर का दरवाजा खुला था, जिसे कोई घर का आदमी ही खोल सकता था. मोहल्ले के सीसीटीवी में एक व्यक्ति घर के अंदर से निकलता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद जब कोमल से पूछताछ की गई और उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसने सारी घटना खुद ही कबूल कर ली.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








