
Kanpur के GSVM Medical College में एडमिशन के नाम पर ठगे लाखों, अब तक 3 छात्राएं हुईं शिकार
AajTak
UP News: कानपुर के GSVM Medical College में एडमिशन के नाम पर अबतक तीन छात्राएं ठगी का शिकार हुई हैं. सोमवार को क्लास लेने पहुंची दो छात्राओं के डॉक्यूमेंट फर्जी निकले.
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (जीएसवीएम) के नाम पर छात्रों को ठगने का सिलसिला लगातर जारी है. सोमवार को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के फर्जी कागज लेकर दो और छात्राएं क्लास अटेंड करने पहुंच गईं. लेकन जब उनके डॉक्यूमेंट चैक हुए तो वो फर्जी निकले तब उन छात्राओं को खुद के ठगे जाने का पता चला.
हैरानी की यह बात है कि इन छात्राओं के परिजनों से फर्जी गैंग ने लाखों रुपये कॉलेज के अंदर ही वसूले थे. इसके पहले रुड़की की रहने वाले महक सैनी 5 अप्रैल को अपनी बेटी को लेकर कॉलेज आए थे. जब उनकी बेटी ने क्लास में इंट्री करनी चाही थी तो उसके ठगने का खुलासा हुआ था.
इसी तरह सोमवार को भी दो छात्राएं विनम्रता स्नेहा सिंह (दिल्ली से) और शिवानी दस (नगीना से) क्लास अटेंड करने पहुंची थीं. जांच में इनके भी डॉक्यूमेंट फर्जी निकले.
पूछताछ में इन छात्राओं से पता चला कि दिल्ली में ठगों ने विनम्रता के पिता डॉक्टर जसबीर सिंह से 32 लाख और शिवानी के परिजनों से पचास हजार रुपये जीएसवीएम में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगे हैं. तीनों छात्राओं से ठगी में एक कॉमन बात यह है कि इन्हें दिल्ली में ही बुला कर डील की गई फिर कुछ पैसा जीएसवीएम में बुलाकर लिया गया.
मेडिकल कॉलेज की एडमिशन इंचार्ज डॉक्टर सुमन लता का कहना, ‘दो छात्राएं सोमवार को मेरे पास क्लास के लिए आईं, तो उनके ठगने का पता चला. उनके डॉक्यूमेंट में मेरे नाम के दस्तखत किए गए थे. पूरे मामले की हमने शासन को रिपोर्ट कर दिया है. हम अपनी तरफ से भी एफआईआर कराने जा रहे हैं.’
छात्राओं का कहना है कि ठगने वाले गिरोह में कोई केके अग्रवाल के नाम व्यक्ति है. वह सबसे डील करता है. ठगी का शिकार हुईं छात्रा का कहना है कि उन्हें जब कॉलेज में इंट्री नहीं मिली तभी वे समझ गई थीं कि उनके साथ ठगी की गई है. वहीं, ज्वाइंट कमिशनर आनंद प्रकाश तिवारी कहना है कि इसमें कोई बड़ा गैंग है. मामले की छानबीन की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










