
Kanpur: ऑटो चालक का कटा 23 हजार रुपये का चालान, तंगी से परेशान होकर दे दी जान!
AajTak
मृतक सुनील का सबसे पहले चालान 10 हजार रुपये का हुआ था. इसको लेकर वह परेशान ही था तभी दूसरा चालान 12 हजार का कट गया. सुनील 23 हजार रुपये के जुर्माने के बोझ में इस कदर दबा कि उसे चुकाने के उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. उसका खेत पहले बिक चुका था और बचे पैसे से उसने ऑटो खरीदा था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऑटो चालक ने 23 हजार की चालान के बाद आत्महत्या कर लिया. मृतक का नाम सुनील गुप्ता है, जिसने कुछ महीने पहले अपना खेत बेचकर एक ऑटो लिया था. डेढ़ महीने के अंदर उसके दो चालान कट गए. चालान की चिंता ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया. सुनील के दो छोटे बच्चे हैं. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक सुनील का सबसे पहले चालान 10 हजार रुपये का हुआ था. इसको लेकर वह परेशान ही था तभी दूसरा चालान 12 हजार का कट गया. सुनील 23 हजार रुपये के जुर्माने के बोझ में इस कदर दबा कि उसे चुकाने के उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. उसका खेत पहले बिक चुका था और बचे पैसे से उसने ऑटो खरीदा था.
पत्नी संगीता का कहना है कि डेढ़ महीने में दो चालान हो गए, पहला चालान 10 हजार रुपये का हुआ, उसके बाद 12 हजार रुपये का चालान हुआ, ऑटो चलाने में इतनी कमाई नहीं थी, घर चलाना था, किश्त भी देनी था, आखिरकार मजबूर होकर इन्होंने सुसाइड कर लिया, अब मैं क्या करूं, मैं छोटे-छोटे बच्चे हैं, मैं कहां जाऊं.
इस मामले में कानपुर आउटर के एसपी तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि सुनील के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, उसका पोस्टमार्टम कराया गया है, उसका कुछ आपसी विवाद था, उसकी जांच की जा रही है, उनके घर वालों की और जो भी आरोप हैं उसकी भी जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी.
गौरतलब है कि कानपुर में इन दिनों कई ट्रैफिक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का जमकर चालान किया जा रहा है. इसके बावजूद लोग अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








