
Kanpur: अश्लील मैसेज भेजने से रोका तो इंजीनियरिंग स्टूडेंट को दी तेजाब से नहलाने की धमकी
AajTak
UP News: कानपुर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में छेड़छाड़-धमकी का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी छात्र ने छात्रा को तेजाब से नहलाने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपी छात्र को अरेस्ट कर लिया है.
UP News: यूपी के कानपुर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को एसिड अटैक की धमकी मिली है. पीड़िता इंजीनियरिंग की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है. छात्रा को यह धमकी उसी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने दी है. आरोप छात्र का नाम मोहम्मद इलियास है और वह भी इंजीनियरिंग का फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है. पुलिस ने आरोपी छात्र मोहम्मद इलियास को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
छात्रा का आरोप है कि उसके कॉलेज के ही एक स्टूडेंट मोहम्मद इलियास ने पहले उसे अश्लील मैसेज भेजे. उसे इलियाल ने रास्ते में कई बार छेड़छाड़ करके परेशान किया. इसके बाद वह उस पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव डालने लगा. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो इलियास ने उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दे डाली.
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इलियास कानपुर के सिद्धार्थ नगर इलाके का रहने वाला है. आरोपी छात्र और छात्रा दोनों इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं. दोनों एक ही कॉलेज में लेकिन अलग-अलग हॉस्टल में रहते हैं.
मोहम्मद इलियास की धमकी से डरी सहमी छात्रा ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने सचेण्डी थाने में एफआईआर दर्ज करके आरोपी छात्रा मोहम्मद इलियास को अरेस्ट कर लिया है.
सीओ ऋषिकेश यादव के मुताबिक एक इंजीनियरिंग कॉलेज के ही लड़के इलियास पर अश्लील मैसेज भेजने, छेड़छाड़ करने और तेजाब से नहलाने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










