
Kamal Nath को झटका देने की तैयारी में एक और करीबी नेता, थाम सकते हैं BJP का दामन
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा से पार्टी का कोई न कोई नेता बीजेपी में शामिल होते ही जा रहा है. अब एक बार फिर ऐसा होने जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट और पार्टी के प्रदेश महासचिव सैयद जफर भी कमल दल में शामिल होने जा रहे हैं. इससे कांग्रेस और कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के करीबी सैयद जफर सोमवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसके संकेत सैयद कुछ दिनों पहले CAA के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट कर दे चुके हैं. एमपी कांग्रेस के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट सैयद जफर छिंदवाड़ा जिले में मुस्लिम समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं.
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट सैयद जफर ने पिछले दिनों 'X' पर लिखा था, ''CAA को लेकर भारत की मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट क्यों गई है? क्या मुस्लिम लीग यह चाहती है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान के मुस्लिम को हिन्दुस्तान की नागरिकता दे दी जाए? CAA के मामले में मुस्लिम लीग और केजरीवाल जैसे नेता फैला रहे हैं भ्रम.
हकीकत तो यह है कि इस कानून से भारतीय मुस्लिम का कोई नुकसान नहीं होने वाला है. भारत के मुस्लिम लीग के हिसाब से क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुसलमान प्रताड़ित हैं? और अगर प्रताड़ित हैं, तो भारत के मुस्लिम लीग को इस पर यह विचार करना चाहिए कि क्यों मुस्लिम मुल्क के नाम पर बने देशों में ही मुस्लिम प्रताड़ित हैं
अगर मुसलमान मुस्लिम देशों में प्रताड़ित है तो फिर सवाल वहां की मुस्लिम सरकारों पर उठाना चाहिए ना कि हिंदुस्तान की सरकार से? मुस्लिम मुल्कों में प्रताड़ित मुस्लिमोंं के मामले में मुस्लिम लीग को 57 देशों वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) से मुसलमानों के हित में न्याय की मांग करना चाहिए. भारत का मुस्लिम तो आज़ादी के बाद से आज तक भारत में सुरक्षित है. हिन्दुस्तानी मुसलमान पूरे ईमान के साथ अपने वतन की मिट्टी के साथ है और पूरे भरोसे के साथ इस मुल्क के साथ खड़ा है. मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट में CAA पर सवाल खड़ा करके हिन्दुस्तानी मुस्लिमों में भ्रम फैलाने की कोशिश बंद करे.''
बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता कमलनाथ के भविष्य के कदम को लेकर काफी अटकलें थीं. हालांकि, उनके सहयोगियों और दिग्विजय सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की BJP में शामिल होने की कोई योजना नहीं है. कमलनाथ ने भी कहा कि उनके BJP में जाने की अटकलें मीडिया की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया.
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भले ही कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर भी विराम लग चुका हो लेकिन कार्यकर्ता हताश हैं. एक के बाद एक नेता बीजेपी में शामिल होते जा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










