
Kajri Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए आज रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
AajTak
Kajri Teej 2025: हर साल कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए करती हैं. कजरी तीज को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कजली तीज, सातूड़ी तीज और बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है.
Kajri Teej 2025: आज कजरी तीज है. हरियाली तीज के बाद आने वाली कजरी तीज विवाहित महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य, प्रेम और अटूट बंधन बना रहता है. यह त्योहार रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और कृष्ण जन्माष्टमी से पांच दिन पहले आता है.
कजरी तीज को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कजली तीज, सातूड़ी तीज और बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन रात में चंद्रमा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि चंद्र देव को अर्घ्य देने से दांपत्य जीवन में खुशहाल रहता है.
कजरी तीज 2025 की सही तिथि
हर साल कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस साल भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि 11 अगस्त को सुबह 10:33 बजे से लेकर 12 अगस्त को सुबह 8:40 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के अनुसार, इस वर्ष कजरी तीज 12 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी.
कजरी तीज 2025 का शुभ मुहूर्त
इस साल कजरी तीज पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो पूजा और व्रत के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस योग की शुरूआत 12 अगस्त को सुबह 11:52 बजे होगी और यह 13 अगस्त की सुबह 5:49 बजे तक रहने वाला है. मान्यता है कि इस शुभ समय में गौरी-शंकर की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











