
Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जान लें ये जरूरी बातें
AajTak
Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से भक्तों के लिए खुलने जा रही है. यह तीर्थयात्रा 30 जून 2025, सोमवार से शुरू होगी और यह पवित्र यात्रा अगस्त 2025 तक चलेगी. इस यात्रा को लेकर भोलेनाथ के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
Kailash Mansarovar Yatra 2025: 5 साल बाद फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है. कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा 30 जून 2025, सोमवार से शुरू होगी और यह पवित्र यात्रा अगस्त 2025 तक चलेगी. इस यात्रा को लेकर भोलेनाथ के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा लिपुलेख दर्रे से होकर जाएगी और ये यात्रा सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर भी जाएगी. इस यात्रा के रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है. श्रद्धालुओं को इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा केवल एक धार्मिक तीर्थ यात्रा ही नहीं, बल्कि एक कठिन शारीरिक चुनौती भी है. यह यात्रा ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जहां ऑक्सीजन की कमी और कठिन मौसम यात्रियों की परीक्षा लेता है.
कैसे करें कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन (How to register online for Kailash Mansarovar Yatra)
कैलाश मानसरोवर के इच्छुक श्रद्धालु http://kmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास आपका पासपोर्ट, पैन कार्ड और 3 पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है. आवेदन करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी. अगर आपने पूरी आवेदन प्रक्रिया सही से पूरी की है तो आपको मैसेज या ईमेल के जरिए इसकी जानकारी मिल जाएगी.
इस तीर्थयात्रा के लिए यात्रियों का चुनाव कंप्यूटर के द्वारा निपक्ष आधार पर किया जाएगा. इस यात्रा में शामिल होने वाले महिलाओं और पुरुषों की संख्या में संतुलन रखा जाएगा. तीर्थयात्रा में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को पहले से तय सभी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. यात्रा शुरू करने से पहले तीर्थयात्रियों की सेहत की जांच भी की जाएगी.
कितने बैच एक बार में जाएंगे?

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










