
Kaali Poster Controversy: हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए कनाडा के म्यूजियम ने मांगी माफी
AajTak
मां काली के विवादित पोस्टर पर छिड़े विवाद को लेकर कनाडा के म्यूजियम ने माफी मांग ली है. इस बात को स्वीकार कर लिया गया है कि उस पोस्टर की वजह से हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है.
फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डाक्यूमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अभी तक इस मामले में लीना की तरफ से तो कोई माफी नहीं आई है, लेकिन कनाडा के जिस म्यूजियम में इसे दिखाया गया था, उसने हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने पर खेद प्रकट किया है.
जानकारी के लिए बता दें कि टोरंटो के आगा खान म्यूजियम में काली डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी सामाग्री दिखाई गई थी. लेकिन जब ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने उस पोस्ट पर आपत्ति जाहिर की तो म्यूजियम ने सामने से आकर माफी मांग ली है. जारी बयान में आगा खान म्यूजियम ने कहा है कि म्यूजियम को इस बात का खेद है कि अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत दिखाई गईं 18 छोटी वीडियोज में से एक को लेकर विवाद हुआ है. हिंदू समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है.
यहां ये जानना हो जाता है कि कुछ दिन पहले ही ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस विवाद पर अपनी आपत्ति जता दी थी. बयान में कहा गया था कि हमें कनाडा के हिंदू नेताओं की तरफ से कई शिकायतें मिली हैं. शिकायत में कहा जा रहा है कि कनाडा में अंडर द टेंट प्रोजेक्ट के तहत एक पोस्टर प्रदर्शित किया गया है. इसमें हिंदू देवी-देवताओं की बेअदबी की गई है. हम कनाडा के अधिकारियों से अपील करते हैं कि सभी आपत्तिजनक मटेरियल को तुरंत हटा लिया जाए.
अब उस अपील का असर म्यूजियम पर दिख गया है जिसने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके एक वीडियो ने हिंदू देवी का अपमान किया है और लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास रहा है. अभी के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई के खिलाफ शिकायत दर्ज हो रही हैं. उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठाई जा रही है.
जिस पोस्टर को लेकर ये सारा विवाद खड़ा हुआ है, उसकी बात करें तो उसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का झंडा भी दिखा दिया गया है. उसी पोस्टर ने हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है और फिल्ममेकर के खिलाफ एक्शन की मांग उठ रही है.
इस पूरे बवाल पर लीना का कहना है कि वे मरते दम तक अपनी आवाज उठाती रहेंगी. वे आगे भी बेखौफ होकर अपनी बात रखेंगी. एक ट्वीट में उन्होंने सफाई देते हुए ये भी बताया था कि फिल्म उन घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस शाम की है, जब काली प्रकट होती है और टोरंटो की सड़कों पर टहलती है. यदि आप तस्वीर देखते हैं, तो हैशटैग "अरेस्ट लीना मणिमेकलई" न डालें और हैशटैग "लव यू लीना मणिमेकलई" डालें.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








