
Kaali Poster Controversy: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट, पोस्टर पर हंगामा, नुसरत जहां बोलीं- धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जा सकतीं
AajTak
सोमवार को इंडिया टुडे ईस्ट कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया. इस इवेंट में तृणमूल कांग्रेस की एमपी और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने शिरकत की. ऐसे में बातचीत के दौरान उनसे काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुए विवाद पर सवाल किया गया. उन्होंने कहा- अगर आप मेरी राय पूछोगे तो मैं क्रिएटिविटी और धर्म को अलग रखती हूं.
डायरेक्टर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) की बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली (Kaali Film Poster Controversy) के पोस्टर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है. पोस्टर के सामने आने के बाद से इसपर विवाद शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश का इल्जाम लीना पर लगा रहे हैं. वहीं #ArrestLeenaManimekalai के जरिये उन्हें गिरफ्तार कर सजा देने की मांग भी हो रही है.
विवाद पर बोलीं नुसरत जहां
सोमवार को इंडिया टुडे ईस्ट कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया गया. इस इवेंट में तृणमूल कांग्रेस की एमपी और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने शिरकत की. नुसरत The Intimate Conversation: What it Means to Unfollow the Script in Politics नाम के सेशन में हमारे साथ जुड़ी थीं. ऐसे में बातचीत के दौरान उनसे काली के पोस्टर को लेकर शुरू हुए विवाद पर सवाल किया गया.
नुसरत जहां ने अपने जवाब में कहा, 'मैं कहूंगी कि धर्म को बीच में मत लाओ. इस चीज को बेचने लायक मत बनाओ. बहुत आसान होता है अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सारी मसालेदार स्टोरी को देखना. लेकिन अगर आप मेरी राय पूछेंगे तो मैंने हमेशा क्रिएटिविटी को अलग से सपोर्ट किया है. व्यक्तित्व को अलग सपोर्ट किया है. और मैंने यह भी हमेशा से माना है कि धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जा सकतीं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी की धार्मिक भावना आहत नहीं कर सकती, क्योंकि मैं अपने धर्म को अपने हिसाब से फॉलो करती हूं और आप अपने तरीके से. आपको वो करने का हक है और मुझे भी. क्रिएटिवली अगर आप कुछ कर रहे हो तो उसकी जिम्मेदारी आपकी है. मैं नहीं कहूंगी कि आप सही या गलत हो, क्योंकि वो आप ही जानते हो. अगर आप मेरी राय पूछोगे तो मैं क्रिएटिविटी और धर्म को अलग रखती हूं.'
Kaali poster: 'मां काली' के हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा, फिल्म के पोस्टर पर बवाल, उठी फिल्ममेकर को अरेस्ट करने की मांग

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










