
Jos Buttler IPL 2022: जोस बटलर ने तोड़ा विराट कोहली का सपना, क्या अब तोड़ पाएंगे रनों का रिकॉर्ड?
AajTak
आरसीबी के खिलाफ विनिंग पारी के लिए राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 60 बॉल पर नाबाद 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के क्वालिफायर-2 में शानदार जीत दर्ज कर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने शुक्रवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के हीरो जोस बटलर रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जमाते हुए विराट कोहली का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया.
मैच विनिंग पारी के लिए बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस इंग्लिश ओपनर ने 60 बॉल पर नाबाद 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 10 चौके जमाए. इसी पारी के बदौलत बटलर ने आईपीएल इतिहास में रनों का एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है.
बटलर के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
बटलर किसी एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन के मामले में बटलर से आगे सिर्फ डेविड वॉर्नर और विराट कोहली हैं. बटलर के पास अभी एक मैच बाकी है, ऐसे में वह वॉर्नर और कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. हालांकि कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बटलर को एक बार फिर शतकीय पारी खेलनी होगी.
दरअसल, बटलर ने मौजूदा सीजन में 16 मैचों में 824 रन बना दिए हैं. इस सीजन में उन्होंने 4 शतक जमाए हैं. जबकि विराट कोहली 973 रन बनाकर टॉप पर हैं. उन्होंने यह रन 2016 सीजन में बनाए थे. दूसरे नंबर पर मौजूद वॉर्नर ने 2016 सीजन में ही 848 रन बनाए थे. बटलर ऐसे में वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं, जबकि कोहली अभी उनसे काफी आगे हैं.
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







