
JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के लिए आज वोटिंग, रात 9 बजे से काउंटिंग शुरू
AajTak
जेएनयू कैंपस की परंपरा रही है कि यहां छात्रंसघ के चुनाव में छात्र हाथ में डफली और पोस्टर लेकर अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते हैं. अदालत की रोक की वजह से छात्रसंघ चुनाव एक महीने की देरी से हो रहे हैं.
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग शुरू हो गई है. मतदान के लिए सुबह से ही छात्रों को कतारों में खड़े देखा जा सकता है.
जेएनयू कैंपस की परंपरा रही है कि यहां छात्रंसघ के चुनाव में छात्र हाथ में डफली और पोस्टर लेकर अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते हैं. अदालत की रोक की वजह से छात्रसंघ चुनाव एक महीने की देरी से हो रहे हैं. छात्रसंघ चुनाव में इस बार लेफ्ट यूनिटी अलग-अलग संगठन बनाकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. जाहिर है कि इसका फायदा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को होने वाला है. एक तरफ वोट देने वाले छात्र कैंपस की बुनियादी सुविधाओं के मद्देनजर वोटिग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राइट और लेफ्ट विंग के छात्र अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं.
माना जा रहा है कि इस बार लड़ाई टक्कर की होने वाली है. आज दिनभर की वोटिंग के बाद रात लगभग नौ बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी और 28 अप्रैल तक नतीजे आने की संभावना है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







