
JNUSU चुनाव: सेंट्रल पैनल पर लेफ्ट का कब्जा, AISA के नीतीश कुमार बने प्रेसिडेंट, ABVP को मिला जॉइंट सेक्रेटरी पद
AajTak
AISA-DSF गठबंधन के उम्मीदवार नीतीश कुमार (AISA) ने शानदार जीत के साथ अध्यक्ष पद (President) अपने नाम किया है. नीतीश को 1702 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा (ABVP) को 1430 वोट मिले.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. एक बार फिर लेफ्ट गठबंधन (यूनाइटेड लेफ्ट) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल पैनल की तीन अहम सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) का पद अपने नाम किया है.
AISA के नीतीश कुमार बने प्रेसिडेंट
AISA-DSF गठबंधन के उम्मीदवार नीतीश कुमार (AISA) ने शानदार जीत के साथ अध्यक्ष पद (President) अपने नाम किया है. नीतीश को 1702 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा (ABVP) को 1430 वोट मिले.
उपाध्यक्ष (Vice President) पद पर भी यूनाइटेड लेफ्ट की मनीषा (DSF) ने बाजी मारी. मनीषा को 1150 वोट मिले, जबकि एबीवीपी कैंडिडेट नितु को 1116 वोट मिले. महासचिव (General Secretary) पद के मुकाबले में मुन्तेहा फातिमा (DSF) ने यूनाइटेड लेफ्ट के लिए जीत दर्ज की. उन्हें 1520 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के कुणाल राय को 1406 वोट प्राप्त हुए.
संयुक्त सचिव पद पर ABVP का कब्जा
वहीं संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद पर ABVP को सफलता मिली. वैभव मीना (ABVP) ने 1518 वोट हासिल कर यह पद अपने नाम किया. काउंसिलर चुनावों में, एबीवीपी ने 42 में से 23 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. 1999 के बाद से यह एबीवीपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










