
JNU Clash Video: जेएनयू कैंपस में हुए बवाल के पीछे आखिर क्या वजह? देखें
AajTak
जेएनयू कैंपस में देर रात तक जो बवाल हुआ, उसके पीछे की आखिर वजह क्या है. क्यों छात्र संगठन सड़क पर उतर कर नारेबाजी करने लगे और छात्रों पर हमले कर दिए. इसके पीछे पूरा विवाद JNU कैंपस में रामनवमी पर पूजा और नॉनवेज भोजन को लेकर है. रविवार को कैंपस में छात्रों ने रामनवमी पूजा का आयोजन किया. पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार से पूजा पाठ हुआ. ABVP के आरोपों के मुताबिक, कावेरी हॉस्टल में आयोजित पूजा में लेफ्ट विंग के छात्रों ने इसमें खलल डाला, जिसकी वजह से उनका कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ. उसके बाद कावेरी हॉस्टल के मेस में बवाल शुरू हुआ. वहां भोजन की थाली के मेन्यू में नॉनवेज को लेकर बवाल मच गया. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










