
JNU में कैसे इतना बढ़ा झगड़ा और क्या कुछ हुआ, जानिए पूरी टाइमलाइन
AajTak
दुनिया के सबसे शानदार विश्वविद्यालयों में शुमार जवाहरलाल यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय में खाने पर एक दूसरे की जान लेने पर छात्र संगठन उतारू हैं. किसी का सर फोड़ दे रहे हैं, किसी की हड्डी तोड़े दे रहे हैं. नॉन-वेज बनाम रामनवमी की पूजा को लेकर छात्रों ने अपने हाथों में लाठी डंडे उठा लिए थे. देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक जेएनयू में खाने को लेकर छात्र संगठनों के बीच खूनी जंग हुई. हैरानी होती है ये सुनकर और तस्वीरों को देखकर कि रामनवमी के दिन मांसाहार को लेकर छात्रों ने लाठी डंडे चलाए थे. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










