
JNU के गोदावरी हॉस्टल में लगी आग, छात्रसंघ अध्यक्ष ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर उठाया सवाल
AajTak
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा,
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गोदावरी हॉस्टल में शुक्रवार को आग लग गई. एजेंसी के मुताबिक, ये जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दी. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया.
दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) ने बताया, "एक एयर-कंडीशनिंग यूनिट में आग लग गई. हमें रात 10.18 बजे जानकारी मिली. यह बिजली के उपकरणों में मामूली आग थी. एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में करीब 15 मिनट लगे."
जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से तत्काल रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
JNUSU चीफ ने उठाया सवाल
सोशल मीडिया पोस्ट में JNUSU चीफ धनंजय ने इस घटना के लिए छात्रावासों में 'खराब सुरक्षा उपायों' को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को मौत के मुंह में धकेल दिया है. गोदावरी हॉस्टल में लगी आग इसका सबूत है."
छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा, "JNUSU ने प्रशासन के समक्ष छात्रावासों की सेफ्टी और रिनोवेशन के बारे में बार-बार चिंता जताई है, लेकिन जवाब हमेशा यही मिलता रहा है कि सरकार पैसा नहीं दे रही है. RSS समर्थित प्रशासन और सरकार ने जेएनयू को बदहाली की स्थिति में पहुंचा दिया है."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










