
JK: बॉर्डर पर कड़ी निगरानी का असर, 4 साल में घुसपैठ में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी
AajTak
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 99 बार घुसपैठ की कोशिश हुई जिसमें सिर्फ 51 आतंकी सीमापार से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर सके.
सेना और बॉर्डर सिक्युरिटी फ़ोर्स की कड़ी निगरानी और घातक जवाब के चलते आतंकियों के मंसूबे कमजोर हो गए हैं. सेना की सख्ती की बदौलत अब सीमा पार के आतंकियों के जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ पर लगाम लगी है. ये बातें गृह मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट से जाहिर हुई हैं. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पिछले 4 सालों में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ में आई भारी गिरावट देखी गई है. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि पिछले साल 2020 में 99 बार घुसपैठ की कोशिश हुई जिसमें सिर्फ 51 आतंकी सीमापार से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर सके. वहीं, 2019 में 216 बार पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की गई जिसमें 138 आतंकियों की घुसपैठ की आशंका जताई गई है. जम्मू कश्मीर में "ऑपरेशन आल आउट" चलने के बावजूद साल 2018 में 323 बार पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई,जिसमें सुरक्षा बलों को आशंका है कि कुल 143 आतंकी भारतीय सीमा में घुसे थे.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










