
JK: गुलाम नबी आजाद की जम्मू में जनसभा आज, नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आज जम्मू में जनसभा करेंगे. रविवार को दिल्ली से पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक जुलूस भी निकाला जाएगा. आजाद आज अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं. गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई थी.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस से अपना 5 दशक पुराना नाता तोड़ लिया था. गुलाम नबी आजाद रविवार (आज) को जम्मू से अपनी नई राजनीतिक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. लिहाजा पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद 4 सिंतबर को सैनिक कॉलोनी में जनसभा करेंगे. जम्मू में होने वाली इस रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जनसभा स्थल पर 20,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. दरअसल आज होने वाली इस रैली को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आजाद आज अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं.
एजेंसी के मुताबिक पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि आजाद के रविवार सुबह दिल्ली से पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक एक जुलूस भी निकाला जाएगा. सरूरी उन दो दर्जन से ज्यादा विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था.
73 साल के गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. आजाद ने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला था. आजाद के इस्तीफे के बाद एक पूर्व उपमुख्यमंत्री, 8 पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, 9 विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, जम्मू-कश्मीर के नगर निगम पार्षद और जमीनी स्तर के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सभी लोग जनसभा में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले आजाद के 3,000 से अधिक समर्थकों ने जनसभा में उनका दामन थामने की इच्छा जाहिर की है. सरूरी ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी उनके संपर्क में हैं और हम आने वाले समय में आजाद के समर्थन में भारी समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं.
ये भी देखें

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








