
Jio, Airtel के बाद अब Vi ने महंगे किए रिचार्ज, ये है नए प्लान और कीमत
AajTak
Vodafone Idea (Vi) ने आज से अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया है. आज यानी 4 जुलाई से नए प्लान की कीमत को लाइव कर दिया है. यह बदलाव Jio, Airtel की कीमत में इजाफा करने के एक दिन बाद किया जा रहा है. 2021 के बाद यह पहली बार हो रहा है, जब टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान की कीमत में इतने बड़ा बदलाव किया है.
Jio और Airtel के बाद अब Vodafone Idea ने भी रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है. आज यानी 4 जुलाई से नए प्लान की कीमत को लाइव कर दिया है. यह बदलाव Jio, Airtel की कीमत में इजाफा करने के एक दिन बाद किया है. 2021 के बाद यह पहली बार हो रहा है, जब टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान की कीमत में इतना बड़ा बदलाव किया हो गया है.
Vi ने बताया कि वह 5G सर्विस की लॉन्चिंग में भी इनवेस्ट कर रहा है. कंपनी आने वाले दिनों में 4G एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी और 5G सर्विस को भी लॉन्च कर सकती है.
Vi के द्वारा कीमत में इजाफा होने के बाद 28 दिनों का प्लान 199 रुपये का हो गया है, जबकि पुरानी कीमत 179 रुपये थी. नई कीमत में करीब 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. आइए सबसे अफोर्डेबल प्लान के बारे में जानते हैं.
यह भी पढ़ें: आज से महंगे हो गए Jio और Airtel के प्लान, अब रिचार्ज पर खर्च करने होंगे ज्यादा रुपये
इसी तरह से 84 दिन का सबसे सस्ता प्लान पहले 459 रुपये का था, जो अब 509 रुपये का हो गया है. इसमें यूजर्स को 6GB इंटरनेट डेटा एक्सेस करने को मिलेगा. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS का भी इस्तेमाल करने को मिलेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










