
Jio और Vivo मिलकर इस स्मार्टफोन पर दे रहे हैं ऑफर, 4,550 रुपये का होगा फायदा
AajTak
Vivo का स्मार्टफोन लाइनअप भारत में काफी लंबा-चौड़ा है. फिलहाल कंपनी ने अपने एक बजट स्मार्टफोन के लिए जियो के साथ मिलकर नए ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने Vivo Y1s के लिए 'JioExclusive' ऑफर के तहत नए कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा की है.
Vivo का स्मार्टफोन लाइनअप भारत में काफी लंबा-चौड़ा है. फिलहाल कंपनी ने अपने एक बजट स्मार्टफोन के लिए जियो के साथ मिलकर नए ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने Vivo Y1s के लिए 'JioExclusive' ऑफर के तहत नए कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा की है. Vivo Y1s को भारत में पिछले साल नवंबर में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. ये कीमत फोन के 2GB+32GB वेरिएंट के लिए की गई थी. एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत कंपनी हैंडसेट पर इंप्रेसिव डिस्काउंट और डील्स दे रही है. इस नए ऑफर के तहत नए Vivo Y1s पर 799 रुपये की सीधे छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक इसे 7,191 रुपये में खरीद पाएंगे. साख ही ग्राहक इस नए ऑफर के साथ 4,550 रुपये के बेनिफिट का भी फायदा उठा सकेंगे. ये नया ऑफर सभी पुराने और नए जियो ग्राहकों के लिए लागू होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










