
Jhulan Goswami की बायोपिक से Anushka Sharma हुईं रिप्लेस, अब ये एक्ट्रेस निभाएंगे किरदार
AajTak
फिल्म को पहले थिएटर्स में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन अब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. फिल्म 'परी' के डायरेक्टर प्रॉसित रॉय ने फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. साल 2022 के शुरुआती महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'जीरो' के बाद काफी लंबा इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. हालांकि, शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से वापसी के लिए तैयार हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान, एटली की अगली फिल्म में भी नजर आ सकते हैं, लेकिन इसपर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं है. वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म पिछले साल झूलन गोस्वामी की बायोपिक से फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली थीं. इसके बाद प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने फिल्म को होल्ड पर रख दिया. अब खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. इन्हें त्रिप्ती डिमरी से रिप्लेस कर दिया गया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












