
Jharkhand Assembly Elections 2024: कांग्रेस-JMM और RJD में कैसे बंटेंगी सीटें? सामने आया ये फॉर्मूला
AajTak
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई लेकिन अब तक सत्ताधारी गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. अब इंडिया ब्लॉक की पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर संभावित फॉर्मूला सामने आया है.
झारखंड चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक से लेकर विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तक, सीट शेयरिंग को लेकर भी बात नहीं बन पाई है. बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को रांची में होंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
तीन दलों के तीन शीर्ष नेताओं की बैठक से पहले अब सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला सामने आया है. झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं और सूत्रों की मानें तो इनमें से 43 से 44 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की अगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनाव लड़ सकती है. झारखंड चुनावों में जेएमएम ही बड़े भाई की भूमिका में होती है. कांग्रेस को इस गठबंधन में 28 सीटें मिल सकती हैं. लालू यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 5 से 6, लेफ्ट को चार सीटें दिए जाने की बात है. सूत्रों का कहना है कि आरजेडी को एडजस्ट करने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट के लिए जेएमएम को सीटें छोड़नी होंगी. सीट शेयरिंग फॉर्मूले को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
किस पार्टी की कितनी डिमांड
झारखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. तब जेएमएम ने 43, कांग्रेस ने 31 और आरजेडी ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. तब सीपीआई-एमएल इस गठबंधन में शामिल नहीं था. सीपीआई-एमएल को 2019 के झारखंड चुनाव के बाद हेमंत सोरेन की पार्टी ने साथ लिया था. अब पेच यही है कि हर पार्टी अपनी पुरानी पोजिशन बरकरार रखना चाहती है. जेएमएम पिछले चुनाव वाले फॉर्मूले से ही 43 सीटों पर दावेदारी कर रही है तो वहीं आरजेडी भी सात से कम पर मानने को तैयार नहीं.
कैसे एडजस्ट होगी सीपीआई-एमएल
झारखंड कांग्रेस भी 31 सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई है. अब समस्या ये है कि गठबंधन में एक नई पार्टी भी शामिल है और उसकी अपनी डिमांड है. सीपीआई-एमएल भी छह से सात सीटें मांग रही है. गठबंधन में हर दल की अपनी डिमांड है और कम पर मानने को कोई तैयार नहीं. प्रदेश इकाइयों में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन सकी तो अब तीनों दलों के शीर्ष नेताओं को फ्रंट पर आना पड़ रहा है. जो संभावित फॉर्मूला सामने आया है, उस पर भी सहमति बनने के आसार कम ही लग रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








