
Jharkhand: सारंडा जंगल से बरामद हुआ विस्फोटक, ओडिशा की बांको खदान से लूटा गया था जखीरा
AajTak
राउरकेला के एसपी (SP) नितेश वाधवानी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों ने विस्फोटकों को झारखंड के जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा के तिरीलपोशी इलाके में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा था.
Explosives Recovery from Saranda Forest: झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. ये विस्फोटक ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र के बांको पत्थर खदान से हाल ही में लूटा गया था. राउरकेला पुलिस रेंज के लिए यह बीते तीन दिनों में दूसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले 30 मई को भी भारी मात्रा में विस्फोटक झारखंड पुलिस द्वारा इसी जंगल से बरामद किया गया था.
राउरकेला के एसपी (SP) नितेश वाधवानी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों ने विस्फोटकों को झारखंड के जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा के तिरीलपोशी इलाके में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा था. कोबरा बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इन विस्फोटकों को खोज निकाला.
गौरतलब है कि 27 मई को केबलांग थाना क्षेत्र में स्थित बांको खदान की ओर ले जाए जा रहे 200 पैकेट विस्फोटक नक्सलियों द्वारा लूट लिए गए थे. इस घटना से पूरे ओडिशा राज्य में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा पुलिस के डीजी योगेश बहादुर खुरानिया खुद मौके पर पहुंचे थे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर समीक्षा की थी.
इस जांच अभियान में ओडिशा के आईजी (ऑपरेशन्स) दीपक कुमार, पश्चिम रेंज के डीआईजी ब्रिजेश राय, सुंदरगढ़ एसपी प्रत्युष दिवाकर, विशेष खुफिया शाखा और एएनआई की टीम भी शामिल रही. झारखंड पुलिस से भी इस ऑपरेशन में विशेष सहयोग लिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने इस विस्फोटक लूट की तुलना वर्ष 2009 में हुई एक बड़ी नक्सली लूट से की है. हालिया बरामदगी को माओवादी नेटवर्क के खिलाफ एक अहम मोड़ माना जा रहा है. फिलहाल, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान सारंडा जंगल में लगातार जारी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









