
Jharkhand: नशे की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो किसान गिरफ्तार
AajTak
खूंटी जिले में अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने अफिम निकालते हुए दो किसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस तीन दिन पहले एक और किसान को गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
झारखंड के खूंटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे अफीम के पौधे से चीरा लगाकर अफीम निकालते हुए दो किसान को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी किसान के पास से 55 ग्राम अफीम और अफीम के फल पर चीरा लगा पौधा बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले भी एक किसान की इसी तरह से गिरफ्तारी हुई थी.
मामला अड़की थाना क्षेत्र के नौढ़ी देवरीडीह गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किसानों के नाम सुखराम मुंडा और जगन्नाथ मुंडा है, जो उसी गांव के रहने वाले हैं. खूंटी जिला में अफीम की खेती इतने बड़े पैमाने पर की गई है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अफीम के फसल को नष्ट करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें- खूंटी: दिन में जानवर के खेत में चले जाने को लेकर विवाद, रात में किसान की गोली मारकर हत्या
किसान के पास से 55 ग्राम अफीम और पौधे बरामद
अब पुलिस ने नई रणनीति के तहत खेत में घात लगाकर अफिम निकालते हुए नशे की खेती करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है. इसी क्रम में अफीम के पौधे में चीरा लगा कर अफिम निकलते हुए दो किसान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के पास खेत में लगे पौधे से निकाले गए 55 ग्राम अफीम और अफीम के पौधे बरामद हुए है.
मामले में डीएसपी ने कही ये बात

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










