
Jharkhand: नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुरालवाले फरार, 4 माह पहले हुई थी शादी
AajTak
Jharkhand: पलामू जिले में एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगा है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं. इस संबंध में मृतक के पिता बीरबल सिंह ने हुसैनाबाद थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है.
झारखंड के पलामू जिले में एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मामले की छानबीन में पुलिस जुटी गई है.
मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दरुआ गांव का है. हैदरनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ कलां की रहने वाली रोमी देवी की शादी 14 मई को हुसैनाबाद के दरुआ गांव में संजीत सिंह के साथ की गई थी. लड़की के पिता ने शादी में जमीन बेचकर कुल 8 लाख रुपए दहेज दिए थे. शादी के बाद भी ससुरालवाले रोमी को पिता से और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे.
कर्ज लेकर दिया दमाद को रुपये मृतक के पिता का कहना है कि बेटी ने उन्हें ससुराल वालों की प्रताड़ना की सूचना दी थी. इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपए कर्ज लेकर रोमी के पति को दिया था. इसके बावजूद दामाद के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.
दामाद का भाभी से है अवैध संबंध मृतक रोमी के पिता बीरबल ने कहा, "उसके दामाद संजीत सिंह का अवैध संबंध उसकी भाभी पूजा देवी के साथ चल रहा था. इसकी सूचना उसकी पुत्री ने दी थी. इसी कारण 15 सितंबर की रात रोमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी."
मृतक की मां का कहना है, "उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. बार-बार पैसे की मांग करते थे. जब से वह अपने ससुराल गई थी, तब से उसे मायके नहीं आने दिया गया था."
घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं. इस हत्याकांड में रोमी के पति, ससुर, सास परवतिया देवी, बड़े बेटे मनीष सिंह और उसकी पत्नी पूजा देवी को आरोपी बनाया गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









