
Jharkhand: गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प, दुकानों और वाहनों में लगाई आग, कई घायल
AajTak
Giridih News: एक पुलिस अधिकारी ने बताय कि यह घटना गिरिडीह के घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.
झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह (Giridih) जिले में शुक्रवार को होली जुलूस (Holi) के दौरान दो समूहों के बीच हिसंक झड़प हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई.
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है.स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रत्नागिरि में होली जुलूस के दौरान मस्जिद का गेट तोड़ने के मामले में नया अपडेट, अब पुलिस का आया बयान
वाहनों को किया आग के हवाले
एसपी डॉ. बिमल ने कहा, "घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है. होली के जश्न के दौरान यह घटना हुई. हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे हैं, हम घटना में शामिल लोगों की भी तलाश कर रहे हैं. पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है...कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई है."
वहीं उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा, "होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










