
Jharkhand : कांग्रेस नेता की हत्या कर फरार हुए हमलावर, मारी 6 से ज्यादा गोलियां
AajTak
झारखंड के रामगढ़ जिले में कांग्रेस नेता की आधा दर्जन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के वक्त कांग्रेस नेता बितका वाउरी पेट्रोल पंप के पास बैठे हुए थे. बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार शाम कांग्रेस नेता बितका बाउरी की आधा दर्जन से ज्यादा गोली मारकर हत्या कर दी गई. वो बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि थे. घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. बताया गया कि तीन लोगों ने मिलकर कांग्रेस नेता की हत्या को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले.
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ जिले भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती में शनिवार देर शाम बितका बाउरी पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार 3 लोग पतरातू की ओर से आए. बदमाशों ने पहले कांग्रेस नेता को एक गोली मारी, इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े.
जमीन पर गिरते ही तीनों बदमाशों ने एक के बाद एक 6 गोलियां दाग दीं और फरार हो गए. कांग्रेस नेता पर फायरिंग होती देख किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचा लिया जाए. बदमाशों के जाने के बाद गंभीर हालत में बितका को भुरकुंडा अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर भुरकुंडा थाना पुलिस ने हत्या करने वालों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी. जानकारी मिलने पर विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भुरकुंडा हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन सवाल उठाया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









