
Jewar Film City: जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी की सभी अचड़नें खत्म, अब आई है ये खबर
ABP News
Jewar Film City: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी शामिल है. यही वजह है कि अधिकारी भी इस फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.
Jewar Film City: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी शामिल है. यही वजह है कि अधिकारी भी इस फिल्म सिटी के निर्माण के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. फिल्म सिटी के निर्माण में सभी अड़चनें अब समाप्त हो चुकी हैं क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा आगमन से पहले फिल्म सिटी को हरी झंडी दे दी है. फिल्म सिटी के अनुमोदन का कार्य शुरू हो गया है और 8 दिसंबर को फिल्म सिटी के लिए ऑनलाइन विड खोली जाएगी. इस दौरान आनेवाली अड़चनों पर 8 दिसंबर को बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
बता दें फिल्म सिटी का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा और 2029 फिल्म सिटी पूरी तरह से बनकर तैयार होगी. पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि तैयार किए जाएंगे. अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि पहले ही चरण में फिल्म शूटिंग से जुड़ा 80 प्रतिशत हिस्सा तैयार कर लिया जाएगा. नोएडा फिल्म सिटी में थ्री डी स्टूडियो होंगे. 360 डिग्री पर घूमने वाले सेट होंगे. इसके साथ ही साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग व एनिमेशन स्टूडियो भी बनाए जाएंगे. फिल्म विश्वविद्यालय भी बनेगा जहां पढ़ाई के साथ साथ फिल्मों से जुड़े सब्जेक्ट पर शोध होगा. टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टूडियो बनाए जाएंगे. फिल्म शूटिंग के लिए बनाए जाने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को इस तरह से बनाया जाएगा, ताकि लोग इसे देखने आ सकें. यहां पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनेगा जहां फिल्म से जुड़ी हुई सारी सुविधाएं मिलेंगी. फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आने वाले अभिनेता और स्टाफ के लिए होटल बनाया जाएगा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












