
Jeep Meridian Launch: Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही जीप मेरिडियन, इतनी होगी कीमत
AajTak
Jeep India 2022 के लिए अपनी नई गाड़ी लॉन्च करने जा रही है. ये प्रीमियम कैटेगरी की 3-लाइन वाली मिड साइज एसयूवी है. ये कंपनी की ही पॉपुलर 5-सीटर गाड़ी Jeep Compass का बड़ा वर्जन लगती है, लेकिन ये उससे कई मायनों में अलग है.
इंडियन मार्केट में 7-सीटर एसयूवी का सेगमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है. इस सेगमेंट में बजट से लेकर लक्जरी कार तक हैं. इसी सेगमेंट में लक्जरी लाइफस्टाइल वालों के लिए Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही है Jeep Meridian. आज यानी गुरुवार को इसका लॉन्च होना है.
Jeep India 2022 के लिए अपनी नई गाड़ी लॉन्च करने जा रही है. ये प्रीमियम कैटेगरी की 3-लाइन वाली मिड साइज एसयूवी है. ये कंपनी की ही पॉपुलर 5-सीटर गाड़ी Jeep Compass का बड़ा वर्जन लगती है, लेकिन ये उससे कई मायनों में अलग है.
Jeep Meridian का दमदार इंजन
इस एसयूवी में 2.0 लीटर का दमदार डीजल इंजन होगा. ये 170 bhp की मैक्स पॉवर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें राइडर को 6-स्पीड का गियर बॉक्स मिल सकता है. वहीं ये 4x4 व्हील ड्राइव के साथ आएगी.
फीचर्स से भरपूर होगी Jeep Meridian
जीप मेरिडियन में फीचर्स भी जबरदस्त होंगे. इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ-साथ ऐपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल एसी कूलिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग होंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










