JEE Main 2022: जानिए- कैसे पर्सेंटाइल से काउंट कर सकते हैं अपने मार्क्स
AajTak
JEE Main 2022: पर्सेंटाइल मतलब कितने उम्मीदवार हैं जिनके अंक जेईई मेन में आपसे कम है. जैसे किसी उम्मीदवारों का स्कोर 75 पर्सेंटाइल है तो इसका मतलब है कि उसे 75 प्रतिशत उम्मीदवारों से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं.
JEE Main 2022: देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिलाने वाली परीक्षा JEE Main 2022 में छात्र अक्सर अपने पर्सेंटाइल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. लेकिन इसे काउंट करना इतना भी मुश्किल नहीं होता. आइए जानते हैं कि पर्सेंटाइल से कितने मार्क्स होते हैं, ये कैसे पता लगाते हैं.
जेईई का रिजल्ट आ चुका है. अब तक कईयों ने अपना रिजल्ट चेक करके जान लिया होगा कि उन्हें जेईई परीक्षा में कितना पर्सेंटाइल मिला है, तो वहीं कई उम्मीदवार अपने पर्सेंटाइल को लेकर कंफ्यूज हैं, वे जानते ही नहीं कि 75 पर्सेंटाइल का मतलब क्या है और जेईई में कितने अंक होते हैं. उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिलेगा या नहीं. घबराए नहीं पर्सेंटाइल को समझने के लिए जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) की मार्किंग स्कीम को समझना होगा.
पर्सेंटाइल मतलब क्या
जेईई मेन (JEE Main 2022) रिजल्ट में सबसे पहले पर्सेंटाइल का मतलब समझें, पर्सेंटाइल मतलब कितने उम्मीदवार हैं जिनके अंक जेईई मेन में आपसे कम है. जैसे किसी उम्मीदवारों का स्कोर 75 पर्सेंटाइल है तो इसका मतलब है कि उसे 75 प्रतिशत उम्मीदवारों से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं.
पर्सेंटाइल निकालने का फॉर्मूला
100 x सेशन में कितने छात्रों के मार्क्स से कम आए हैं/ सेशन के कुल छात्रों की संख्या

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












