
JDU बोली कब्र से छेड़छाड़ की परंपरा नहीं, NCP ने हंगामे को बताया बेमतलब... औरंगजेब विवाद पर क्या बोले BJP के साथी दल
AajTak
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सियासत गर्म हो गई है. जहां बीजेपी से जुड़े कुछ नेता और संगठन इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, वहीं जेडीयू और एनसीपी ने इसे गलत बताया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे संगठन लगातार औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संघ परिवार से जुड़े लोगों ने इस मांग को लेकर अब स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संघ किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता.
नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. औरंगजेब की क्रब को लेकर उभरे इस विवाद के बाद पूरे देश में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने साफ कहा है कि समाज में किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है और औरंगजेब आज के समय में प्रासंगिक नहीं है. अब संघ के इस बयान को लेकर बीजेपी के ही सहयोगी दलों ने सवाल उठाए हैं. नागपुर संघ मुख्यालय के कार्यक्रम में 11 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं. ऐसे में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पर विवाद गहराता जा रहा है.
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे संगठन लगातार औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संघ परिवार से जुड़े लोगों ने इस मांग को लेकर अब स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संघ किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता. संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि औरंगजेब का काल ऐतिहासिक रूप से बीत चुका है और वह आज के समय में कोई प्रासंगिकता नहीं रखता.
औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत गर्म
औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर सियासत गर्म हो गई है. जहां बीजेपी से जुड़े कुछ नेता और संगठन इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, वहीं जेडीयू और एनसीपी ने इसे गलत बताया है. अजित पवार की पार्टी के नेता अमोल मितकारी ने कहा, "अगर कुछ लोगों को हिम्मत है, तो वे खुद अपने बेटे के साथ फावड़ा लेकर औरंगजेब की कब्र तोड़ने जाएं. लेकिन ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इन नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं. यह केवल हिंदुओं को उकसाने की राजनीति है."
जेडीयू के नेता केसी. त्यागी ने कहा, "हम औरंगजेब के कार्यकाल को अच्छा नहीं मानते, लेकिन किसी की कब्र के साथ छेड़छाड़ करना हमारी परंपरा नहीं रही है. महाभारत और रामायण में भी ऐसा उल्लेख नहीं मिलता."
नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







