
JDU के पूर्व विधायक रामबालक सिंह 21 साल बाद दोषी करार, भेजे गए जेल, जानें पूरा मामला
AajTak
जदयू विधायक रहे रामबालक सिंह और उनके भाई लालबाबू सिंह को जेल भेज दिया गया है. कोर्ट ने उन्हें आर्म्स एक्ट का दोषी पाया है. पूर्व विधायक के खिलाफ 2000 में केस दर्ज किया गया था. सजा पर सोमवार को बहस होगी.
विभूतिपुर से जदयू विधायक रहे रामबालक सिंह और उनके भाई लालबाबू सिंह को जेल भेज दिया गया है. समस्तीपुर की कोर्ट ने उन्हें आर्म्स एक्ट का दोषी पाया है. पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई लालबाबू सिंह पर 2000 में सीपीएम के नेता ललन सिंह ने केस दर्ज कराया था. इन दोनों को क्या सजा मिलनी है, इस पर सोमवार (13 सितंबर) को बहस होगी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










