
Jaunpur News: जौनपुर में सड़क को लेकर हो रही राजनीति, एक ही सड़क का हुआ दो बार शिलान्यास
ABP News
Jaunpur News: जौनपुर में सड़के के काम को लेकर राजनीति गरमाती दिख रही है. यहां एक ही सड़क का राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव और BSP सांसद श्याम सिंह यादव ने दो बार शिलान्यास कर दिया है.
Jaunpur News: जौनपुर जिले में जनता के लिए हो रहे कामों की क्रेडिट लेने की भी हद हो गई है. यहां एक ही सड़क का दो बार शिलान्यास कर दिया गया. दरअसल सड़क का शिलान्यास पहले राज्यमंत्री ने किया फिर मंगलवार को बीएसपी से जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव ने कर दिया. अब दोनों ही जनप्रतिनिधि इस सड़क निर्माण का क्रेडिट लेने में जुटे हैं.
बता दें कि अचानक चर्चा में आई ये सड़क खुटहन ब्लॉक के गभीरन बाजार से निकलकर कलापुर नौली तक जाती है. जिसकी लंबाई लगभग छह किलोमीटर है. सांसद ने तो यहां तक कह दिया कि वो इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाएंगे. इस लिंक मार्ग का हफ्ते भर पहले राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने शिलान्यास किया था. शिलान्यास की बात सांसद श्याम सिंह यादव को हुई तो बवंडर खड़ा हो गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












