
Jasprit Bumrah ICC Rankings: साल के पहले ही दिन जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
AajTak
Jasprit Bumrah ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (1 जनवरी) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 907 हो गए हैं.
Jasprit Bumrah ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (1 जनवरी) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए नए साल के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 907 हो गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका... सिडनी टेस्ट से बाहर होगा ये स्टार खिलाड़ी?
यह अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. बुमराह इतने रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले अश्विन ने दिसंबर 2016 में सबसे ज्यादा 904 रेटिंग अंक हासिल किए थे. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रखा है, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हासिल हुआ है.
साथ ही बुमराह 907 रेटिंग अंकों के साथ सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के स्पिनर डेरेक अंडरवुड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स (932) और जॉर्ज लोहमैन (931) शीर्ष पर हैं, जबकि इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टॉप विकेट टेकर हैं बुमराह
बता दें कि भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ. इस चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 184 रनों से जीता. इस तरह मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












