
Jasprit Bumrah: 93 दिन बाद मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने की वापसी, देखें इंजरी और रिकवरी की पूरी टाइमलाइन
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था. टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में खेलते दिखे थे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला. टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मुकाबले में खेलते दिखे. करीब 93 दिन बाद जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापसी की. आइए आपको जसप्रीत बुमराह की इंजरी और उनकी रिकवरी की पूरी टाइमलाइन बताते हैं...
4 जनवरी 2025
इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. जहां सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ जसप्रीत बुमराह को लोओर बैक इंजरी हुई थी. यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें लंबे समय तक आराम की सलाह दी गई थी.
मध्य जनवरी 2025 भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने घोषणा की कि बुमराह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम ने कम से कम पांच सप्ताह का आराम लेने की सलाह दी है. इस समय तक बुमराह की चोट गंभीर हो गई थी, और उनकी वापसी की उम्मीदें धुंधली दिखने लगी थीं.
जनवरी के आखिरी में आई बड़ी अपडेट हालांकि, चोट के बावजूद जसप्रीत बुमराह को भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उनकी चोट के बावजूद उन्हें टीम में रखने का फैसला लिया गया, क्योंकि चयनकर्ता उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे.
फरवरी 2025 की शुरुआत बुमराह अपनी चोट की स्थिति का आकलन करने के लिए बेंगलुरु गए, जहां उनका मेडिकल चेकअप और स्कैन किया गया. यह कदम उनकी चोट की गंभीरता को और समझने के लिए लिया गया था.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











