
Jasprit Bumrah: टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की कब होगी वापसी..? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने पिछले साल सितंबर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. उनकी वापसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है.
Jasprit Bumrah: स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनकी वापसी से भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण और मजूबत हो जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि बुमराह विश्व की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे.
दरअसल, 29 साल के बुमराह पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन उन्होंने हाल में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में नेट पर गेंदबाजी की जिससे उनकी जल्द वापसी करने की उम्मीद बंध गई है.
AUS के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट खेलने की उम्मीद
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की 90 रनों से जीत के बाद कहा, ‘बुमराह को लेकर बहुत अधिक सुनिश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि पीठ की चोट हमेशा गंभीर होती है. हम एनसीए में फिजियो और चिकित्सकों से नियमित संपर्क बनाए हुए हैं. चिकित्सा टीम उसे फिट होने के लिए पूरा समय देगी.’
'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज आसान नहीं होगी'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










